देश में बेरोजगारी और महंगाई गंभीर चिंता का विषय- अमरनाथ यादव
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस - एस.)के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अमरनाथ यादव ने वाराणसी के जैतपुरा स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि आज पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या करने पर सरकार और विपक्ष दोनों तुली हुई है इससे देश की आवाम को काफी नुकसान हो सकता है उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत किसी भी राजनीतिक दल को खिलवाड़ करने का हक नहीं है। यादव ने पूरे देश में तेजी से बढ़ते हुए बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र एवं राज्य की सरकार से खास तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार से यथाशीघ्र नियंत्रण करने की मांग किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य में आर्थिक नीतियों के प्रति गंभीर होने और बेरोजगारी समस्या का समाधान करने के लिए पुरजोर मांग किया। यादव ने आगामी उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा 2027 के होने वाले चुनाव के संबंध में को जिला और मंडलीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनता से सीधे जुड़कर कार्य करने का आवाहन किया। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश राज्य में पत्रकार संरक्षण तथा अधिवक्ता संरक्षण बिल का पुरजोर समर्थन करती है और इसे यथाशीघ्र उत्तर प्रदेश में लागू किया जाना चाहिए साथ ही न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा की भी मांग किया है इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
