Kashi ka News. सरदार पटेल जयंती पर दक्षिणी में निकली विशाल एकता यात्रा मे उमडा जनसैलाब ।

 सरदार पटेल जयंती पर दक्षिणी में निकली विशाल एकता यात्रा मे उमडा जनसैलाब।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में सनातन धर्म इंटर कालेज से भव्य एकता यात्रा निकली। यात्रा गोदौलिया, चौक, मैदागिन, दारानगर होते हुए डीएवी डिग्री कालेज के प्रांगण में समापन एवं सभा हुई। सभा मे मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय शामिल थे। यात्रा मे कार्यकर्ताओं के संग स्कूली बच्चे भी शामिल हो हाथों में तिरंगा लेकर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' और 'एकता का संदेश-पटेल का विश्वास' आदि नारों के साथ मार्च किया। एकता पदयात्रा का विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ, चौक व्यापार मण्डल, रेशम कटरा साड़ी एवं सराफा व्यापार मंडल, सप्तसागर दवा और मैदागिन व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगणो द्वारा गुलाब के पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल गृह मंत्री रहते हुए पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था, वह भारत की एकता के महानायक थे। ऐसी यात्राएं समाज को जोड़ने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम करती हैं। विधायक डॉ तिवारी ने सरदार पटेल के बारे मे कहा कि आज़ादी के समय पूर्व की शासकों ने भारत को कई हिस्से में बाँटने का प्रयास किया था, जिसे सरदार पटेल ने कामयाब नहीं होने दिया। सरदार पटेल ही आज़ादी के समय के अखंड भारत के शिल्पकार थे। उनके एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को वर्तमान में मोदी एवं योगी सरकार सार्थक कर रही है। एकता यात्रा में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, डॉ अजीत सिंह, अशोक जाटव, आत्मा विशेश्वर, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, साधना वेदांती, अशोक यादव, राजीव सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, बबलू सेठ, डॉ पवन शुक्ला समेत हजारों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन महानगर उपाध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव ने किया।