Kashi ka News. भाविप इनाली के तत्वाधान में निःशुल्क हाथ दान शिविर का आयोजन।

 भाविप इनाली के तत्वाधान में निःशुल्क हाथ दान शिविर का आयोजन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा इनाली फाउंडेशन,रोटरी क्लब ऑफ डाउन टाउन के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क कृत्रिम हाथ दान शिविर का आयोजन दिनांक 21 नवंबर को आशीर्वाद लान रथयात्रा सिगरा में दिन में 10 बजे से किया गया है। इसमें 50 चयनित लोगों को कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे।भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता में जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थी पूर्वांचल,बिहार के क्षेत्र से चयनित किए गए हैं इसमें मिर्जापुर,सोनभद्र,वाराणसी एवं आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के अनेक जिले शामिल है।कल 100 से अधिक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें पात्रता के अनुसार 50 लोगों को चयनित किया गया।वाराणसी में इस प्रकार का शिविर भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा के सौजन्य से विस्तृत रूप में पहली बार किया गया है।भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्यों को बढ़ावा देना है।इसी क्रम में वाराणसी शाखा द्वारा विकलांग सहायता के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के बाद अगले वर्ष से और बृहद रूप से इस कार्यक्रम को करने का प्रयास किया जाएगा,इसमें यह प्रयत्न रहेगा की100 से अधिक विकलांग लाभार्थी इसका लाभ ले सके।पत्रकार वार्ता में प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मानंद पेशवानी,प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा,मिडिया प्रभारी अनिल जायसवाल उपस्थित थे।