Kashi ka News. लक्सा, गोदौलिया मार्ग बंद किए जाने की व्यापारियों ने किया विरोध

लक्सा, गोदौलिया मार्ग बंद किए जाने की व्यापारियों ने किया विरोध।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। गुरुवार को दशाश्वमेध स्थित एक प्रतिष्ठान में दशाश्वमेध व्यापार मंडल की बैठक अध्यक्ष सुरेश तुल्सयान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी व्यापारियों ने लक्सा,गिरिजाघर से गोदौलिया तक मार्ग बंद किए जाने के विरोध में प्रशासन के एक तरफा निर्णय के कारण व्यापार के भारी नुकसान के सन्दर्भ में अपने-अपने विचार रखे।संरक्षक नारायण खेमका ने कहा कि गोदौलिया पूर्वांचल का सबसे पुराना व्यावसायिक केंद्र होने साथ काशी का हृदय स्थल है जहाँ प्रतिदिन लाखो में तीर्थयात्री,पर्यटक एवं ग्राहकों एवं स्थानीय निवासियों का आना-जाना लगा रहता है, साथ ही इस समय शादी-विवाह का लगन भी चल रहा है,कई महीनो से मंदी के बाद बाजारों में ग्राहकों का आना शुरू ही हुआ है कि प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सुचना के बगैर सोचे-समझे किसी को विश्वास में लिए बगैर इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान ने कहा कि रास्ता बंद किए जाने से ऐसी स्थिति है कि कोई भी काशीवासी,पर्यटक,तीर्थयात्री किस तरीके से बाबा विश्वनाथ,माँ अन्नपूर्ण,माँ गंगा एवं गोदौलिया,दशाश्वमेध के बाजारों में कैसे जाये इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है एवं शासन-प्रशासन मौन बने हुए है।बडी परेशानी यह है कि इस रास्ते को बंद करने के साथ किसी वैकल्पिक मार्ग का इंतजाम भी नहीं किया गया है! समझ से परे है कि पूरी तरह से मार्ग बंद करने के बाद लोगों का आवागमन कैसे होगा!विकास के नाम पर काशी की छवि को किस तरीके से धूमिल किया जा रहा है इसका जीता उदहारण यह मार्ग है।काशीवासी,पर्यटक,तीर्थयात्री एवं दर्शनार्थी इस दुर्व्यवस्था से कितना पीड़ित है एवं सरकार से नाराजगी जता रहे हैं। सारे व्यापारियों द्वारा एक स्वर में प्रशासन के इस आदेश का विरोध किया गया है। काशी आने वाले सभी नागरिकों के आवागमन का यह एकमात्र सुगम मार्ग है,क्योंकि सोनार पुरा का मार्ग और चौक वाला मार्ग पहले काफी समय से प्रतिबंधित है अतएव इस मार्ग को खोलना बेहद आवश्यक है।बैठक से मुख्य रूप से संरक्षक अशोक जायसवाल,श्रीनारायण खेमका,अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान,महामंत्री दीपक वासवानी,अनिल सेठ,विनय यादव,प्रेम पेशवानी,जयकिशन खत्री,जितेंद्र आर्य,मन्नू जसवानी,भगवानदास जाजानी,सुशील मोहनानी,महेश पोद्दार,दीपक जादवानी आदि प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।