वरिष्ठ पत्रकार के पत्नी के निधन पर पूर्व विधायका ने व्यक्त किया शोक संवेदना।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
दिलदारनगर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडिया पब्लिक खबर के ब्यूरो इंचार्ज वेद प्रकाश श्रीवास्तव की पत्नी 58 वर्षीय सुमन के निधन पर ग्राम निरहु का पूरा दिलदारनगर स्थित आवास, स्वतंत्रता सेनानी भवन पर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायिका श्रीमती सुनीता सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सुनीता सिंह ने कहा कि स्व सुमन एक संवेदनशील प्रवृत्त की महिला थी वे सदैव लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती थी, इस दुख की घड़ी हम परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनीष सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव, डंपी श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
