Kashi ka News. दालमंडी पर बयान को लेकर बसपा ने अखिलेश यादव का जलाया पुतला।

 दालमंडी पर बयान को लेकर बसपा ने अखिलेश यादव का जलाया पुतला।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण प्रोजेक्ट का सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा विरोधी बयान दिये जाने से बनारस की गंगा, यमुनी संस्कृति को चोटिल करने और शांति, सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए बहुजन समता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सिगरा मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव का पुतला जलाया गया। बहुजन समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश आजाद ने कहा कि दालमंडी प्रकरण पर सपा प्रमुख का बयान दालमंडी के चौडीकरण एवं सुंदरीकरण पर बुनियाद तथा तत्वहीन बयान से काशीवासियों में आक्रोश व्याप्त है। सपा प्रमुख पूर्वांचल के विकास एवं पूर्वांचल राज्य गठन के घोर विरोधी है। उन्होंने दालमंडी मार्केट के दुकानदारों एवं नागरिकों के समस्याओं का न्यायोचित समाधान के लिए शासन प्रशासन से वार्ता करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश आजाद, चीन्मय चटर्जी, नरेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, नीताधर, सुजीत रामनगर, राकेश, रेखा श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।