Kashi ka News. भारत विकास परिषद काशी प्रांत द्वारा दो दिवसीय "काशी समागम" का आयोजन।

 भारत विकास परिषद काशी प्रांत द्वारा दो दिवसीय "काशी समागम" का आयोजन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रांत द्वारा 27 व 28 दिसंबर को काशी में क्षेत्रीय अधिवेशन "काशी समागम" का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने बताया कि भारत विकास परिषद की स्थापना स्वामी विवेकानंद से प्रेरित होकर डॉ सूरज प्रसाद द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिषद के देशभर में डेढ़ लाख से अधिक सदस्य हैं, जो 1600 से अधिक शाखाओं के माध्यम से 412 जिलों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्य कर रहे हैं। परिषद से 84 हजार से अधिक परिवार प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।अजीत मेहरोत्रा ने बताया कि रीजनल एनसीआर-2 में कुल 8 प्रांत शामिल हैं, जिनमें 148 शाखाएं और लगभग 7 हजार सदस्य सक्रिय हैं। इनमें काशी, गोरक्ष, ब्रह्मावर्त, प्रयाग, बुंदेलखंड, पांचाल, अवध और नैमिष प्रांत शामिल हैं।अधिवेशन में कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, लखीमपुर, उन्नाव सहित विभिन्न शहरों से 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य परिषद के कार्यकर्ताओं में अनुशासन, संगठन के उद्देश्यों की समझ और राष्ट्रभावना से युक्त कार्यकर्ता का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को सायं 6 बजे काशी प्रांत की महिलाओं द्वारा संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका नेतृत्व सुमन अग्निहोत्री, श्रीमती मीना सिंह एवं रचना केसरी करेंगी। इस अवसर पर ‘विकास रत्न’ चयनित सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजक समिति के अध्यक्ष प्रमोद राम त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती, राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति होंगे, जबकि स्वागताध्यक्ष के रूप में प्रमुख उद्योगपति राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ताओं में गजेन्द्र सिंह संधु (राष्ट्रीय समन्वयक), मुकेश जैन (राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक, संस्कार), डॉ शिप्रा धर (राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक,महिला सहभागिता), विक्रांत खंडेलवाल (क्षेत्रीय संगठन मंत्री), आलोक कपूर (पर्यावरण), भारत भूषण जुनेजा (क्षेत्रीय अध्यक्ष) एवं रवि प्रकाश जायसवाल (क्षेत्रीय महामंत्री) शामिल हैं। पत्रवार्ता में आयोजन समिति के सचिव नामित पारिख, अमित जैन, ब्रह्मानंद पेसवानी, आलोक कपूर, हरीश वालिया, रवि जायसवाल, सुनील सिन्हा, रंजन केसरी, सुमन अग्निहोत्री, प्रवीण पटेल, विशाल कपूर, प्रमोद दुबे, रमेश कुमार, विष्णु सेठ, विवेक तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।