Kashi ka News. त्रिदेव मंदिर परिवार द्वारा भक्तजनों मे प्रसाद वितरण।

 त्रिदेव मंदिर परिवार द्वारा भक्तजनों मे प्रसाद वितरण।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में आज काशी में आएं दर्शनार्थियों शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए तीनों विग्रह रानी सती सालासर हनुमान जी खाटू श्याम जी को कचौड़ी, जलेबी भोग लगाकर प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरण किया गया। साथ ही ठंड को देखते हुए गरम-गरम चाय भी भक्तों को पिलाई गई। सुबह से सायंकाल तक सेवा कार्य चलता रहा हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ ने बताया कि त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार संस्था द्वारा निरंतर 18 वर्षों से भक्तों की सेवा के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने बताया नए वर्ष 2026 के आगमन पर 1 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा साथ ही तीनों विग्रहों की अलौकिक झांकी के साथ ही भजनों का कार्यक्रम किया जाएगा। संस्था की प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि आज भंडारे में सहयोग कार्य में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।