Kashi ka News. यूएफबीयू द्वारा 5 दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में प्रदर्शन।

 यूएफबीयू द्वारा 5 दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में प्रदर्शन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की माँग को लेकर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया गया। 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजीव कुमार सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारी सीमित संसाधनों, स्टाफ की कमी और बढ़ते कार्यभार के बावजूद पूरी निष्ठा से आम जनता की सेवा कर रहे हैं। पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली से कर्मचारियों का कार्य-जीवन संतुलन बेहतर होगा, जिससे कार्यकुशलता और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। वक्ताओं ने कहा कि अन्य विभागों और देश में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली पहले से लागू है, ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में भी इसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सुंदरलाल, अमित वत्स, मानवेंद्र सिंह शुभम मिश्रा संतोष राय एवं यूएफबीयू से संबद्ब जिले के विभिन्न बैंक यूनियनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण शामिल थे।