गणतंत्र दिवस पर रियल मिडिया द्वारा समाजसेविका सचदेवा 'गौरव रत्न' से सम्मानित।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। छित्तूपुर स्थित आदर्श बालिका जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) तथा रियल मीडिया फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो ओमप्रकाश शर्मा (वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट), विशिष्ट अतिथि डॉ सुबाष चंद्र (संस्थापक अध्यक्ष, नादान परिंदे साहित्य मंच) ने सभी पदाधिकारी संग ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता डॉ पंकज श्रीवास्तव, संचालन डॉ कैलाश सिंह विकास व डॉ विनय श्रीवास्तव तथा स्वागत विक्रम कुमार, धन्यवाद प्रकाश मोहम्मद दाऊद ने किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में अतिथियों व रियल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पंकज श्रीवास्तव द्वारा डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुबाष चंद्र, समाजसेविका विजयता सचदेवा, डॉ विवेक कुमार सिंह, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव "गणेश", वरिष्ठ पत्रकार डॉ कैलाश सिंह विकास को सम्मान पत्र, रुद्राक्ष माला, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर "गौरव रत्न" तथा समाजसेविका विजयता सचदेवा, डॉ कोमल सिंह, मंजू सिंह, मोहम्मद दाऊद, राजू वर्मा, विक्रम कुमार को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र देकर "स्वामी विवेकानंद सम्मान" से अलकृत किया गया। समारोह में मुख्य रूप से सुनील शर्मा, विक्की वर्मा, राकेश विश्वकर्मा, राम जियावन प्रजापति, संकठा प्रसाद, अरविंद कुमार, सुनीता देवी सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित थे।


