Kashi ka News. श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति द्वारा तिलगुड समारोह का आयोजन।

 श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति द्वारा तिलगुड समारोह का आयोजन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। बृहन्महाराष्ट्र मंडल शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति द्बारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तिलगुड समारोह का आयोजन संकटा माता मंदिर स्थित नीलकंठ स्मृति भवन परिसर में किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि पं विजय कृष्ण भागवत, अपर निदेशक, सोशल ऑडिट, उ0प्र0 को समिति अध्यक्ष मकरंद म्हैसकर एवं कार्यवाहक महामंत्री षडानन पाठक कारखेड़कर ने माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पंडित भागवत ने अपने उद्बोधन मे मकर संक्रांति से रथ सप्तमी तक पड़ने वाले पर्वों के वैदिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी और भव्य आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। पं षडानन पाठक ने बताया कि महाराष्ट्र समाज की सुगंधा दीक्षित, गरिमा दीक्षित, सारिका सोलापुरकर, विनीता निगमावरकर, ममता रोहे सहित सैकडों महिलाएं एक दूसरे को हल्दी और कुमकुम लगाकर सौभाग्य की कामना के साथ तिलगुड से मुख मिठा किया। उन्होने बताया कि हिन्दू नव वर्ष पर गुड़ी पाडवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। संचालन प्रो माधव जनार्दन रटाटे ने किया। समारोह मे मुख्य रूप से ट्रस्टी संतोष सोलापुरकर, गजानन जोशी, ज्ञानेश्वर तोलेदार, मुकुंद केलकर, संदीप कोटेकर, सुहास पटवर्धन, प्रदीप थते, अनंत राम बक्षी, गोविन्द शिधोरे, गौरव बांधवकर, हेमन्त जोशी, विनय रोहे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।