Kashi ka News. स्व0 जावेद खाँ बाबा की याद मे रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन।

 स्व0 जावेद खाँ बाबा की याद मे रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पिपलाती कटरा स्थित बाबू मियां की कब्रिस्तान परिसर में स्व0 महरूम जावेद खाँ बाबा की याद में दावतें रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महरूम के भाई यूसुफ खाँ ने बताया कि स्व0 जावेद खाँ बाबा के द्वारा 1995 से चार दिवसीय तराबी का आयोजन शुरू किया गया था। आज चार दिवसीय तराबी के समापन के अवसर पर नमाज पढ़कर देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई तथा दावतें रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे बडी संख्या मे लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुनैद आरिफ, बेलाल खाँ, यूसुफ खाँ, शानू खाँ, अल्लारखाँ, शम्स खाँ सहित बडी संख्या मे लोग शामिल रहें।