जेएसके प्रीमियम लीग 2026 का आयोजन 22 फरवरी को सिगरा स्टेडियम में।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में 22 फरवरी को सुबह 8 बजे से जेएसके प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमें भाग लेंगी। उक्त जानकारी विवान डायमंड ज्वेलर्स महमूरगंज के परिसर मे आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान श्री कृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल एवं पदाधिकारीयों ने संयुक्त रूप से दी।
फाउंडेशन संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है प्रत्येक टीम में 15 महिला एवं 15 पुरुष खिलाड़ी शामिल है। सभी खिलाड़ी जय श्री कृष्ण फाउंडेशन के सदस्य है। सभी 16 टीम, 1 टाइटल स्पॉन्सर, 7 को स्पॉन्सर और पार्टनर एवं टीम ऑनर के सहयोग से हो रहा है। इसमें सभी अंपायर स्कोरर ऑफिशियल होंगे। पुरुष मैच 8 ओवर के तथा महिला के 6 ओवर के होंगे। सभी प्रमुख विजेताओं को विशेष शील्ड एवं मेडल से पुरस्कृत किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जेएसके संस्थापक संजीव अग्रवाल, अमित सोनी, पूजा सोनी, बृजेश, आकांक्षा मिश्रा, विनय गिरी, रिंकी जैन, पलक अग्रवाल, विनोद शुक्ला, प्रमोद शर्मा, अंकित सिकंदर प्रदीप कुमार उपाध्याय सहित दर्जनों सदस्य गण उपस्थित थे।


