नदेसर साँई मन्दिर का वार्षिक श्रृंगार पर निकली पालकी यात्रा।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। ॐ साँई मन्दिर नदेसर स्थित साँई बाबा का 17 वाँ वार्षिक श्रृंगार के अवसर पर भव्य पालकी यात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साँई बाबा की प्रतिमा को आकर्षक सुगन्धित फूलों श्रृंगार किया गया।
मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट से पूरा नदेसर साँईमय एवं उत्साह का नजारा देखने को मिला। बाबा की पालकी यात्रा में भारी जन सैलाब उमडा और रास्ते पर लोग बाबा की जयकारा लगाते रहे। पालकी यात्रा का शुभारंभ पदम् श्री डॉक्टर रजनीकांत द्बिवेदी ने किया। सायंकाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डॉ रजनीकांत द्विवेदी द्बारा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान एवं समाज सेवा में अग्रणी लोगों का अभिनन्दन किया गया।
आयोजित भंडारे में रात्रि तक हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर संचालन ॐ साँई सेवा संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह, त्रिलोकी नाथ खत्री, अजीत सिंह, राहुल प्रकाश, पं अखिलेश तिवारी, मुन्ना माली, डॉ अविनाश सिंह, अनिल यादव, संजय राय, विनय सिंह अरोड़ा, डॉ जी पी राय, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्यारे लाल सोनकर, बिजेन्द्र सोनकर, सौम्या, नितेश राय (सोनू), गौरव सिंह, राजकुमार जायसवाल, संजीव जायसवाल, विक्रान्त राय, आलोक भसीन, संजय सेठी, उदित राज गड़िया, विवेक सूद, मून्नू तिवारी, शिवशंकर गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद थे।


