Kashi ka News. इस बजट मे व्यापारियों को कोई लाभ नहीं है-अशोक जायसवाल

 इस बजट मे व्यापारियों को कोई लाभ नहीं है-अशोक जायसवाल

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। व्यापारी नेता अशोक जायसवाल ने कहा कि इस बार का बजट कोई खास नहीं है और यह लगभग पिछले साल के बजट जैसा ही है, इसमें व्यापारियों के लिए कोई लाभ नहीं है। 

इस बार का बजट उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। इसमें न तो आम जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है और न ही व्यापारियों को कोई ठोस राहत दी गई है।

इसमें स्थानीय बाजारों के साथ ही छोटे कारोबारियों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है, व्यापारियों की बहुत सी अपेक्षाएं थी जैसे की इनकम टैक्स में छूट व एमएसएमई के लिए स्पेशल छूट की घोषणा की उम्मीद थी जो कि नहीं हुई।