Kashi ka News. वाराणसी के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन।

 वाराणसी के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। राणा सांगा ट्रॉफी नेशनल ओपन जूनियर यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में आशा बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं उदयपुर एमेच्योर बॉक्सिंग संगठन द्वारा आयोजित राणा सांगा ट्रॉफी नेशनल ओपन जूनियर यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में आशा बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अकादमी और वाराणसी का नाम रोशन किया। 

प्रतियोगिता में शिवम यादव ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आर्यन शर्मा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, कृष्ण गुप्ता ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, रजत गुप्ता ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, प्रणव दुबे ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। 

इस अवसर पर अकादमी के संरक्षक प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।अकादमी के अध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल ने खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक मेहनत व लगन के साथ खेलते रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में प्रभात झा, वीरेंद्र सिंह, संजय तिवारी, कोच गोपाल बहादुर शाही एवं डॉ संजय सिंह गौतम उपस्थित रहे।