उत्तर प्रदेश बजटः अच्छे दिन की उम्मीदों पर फिरा पानी-राघवेंद्र चौबे
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। कांग्रेस पार्टी के वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज पेश किया गया सन् 2026-27 का बजट लोक लुभावना ज्यादा तथा जनता के वास्तविक उत्थान एवं प्रदेश में सर्वसमाज व सभी क्षेत्र के विकास का कम प्रतीत हो रहा है।
फिर भी जो घोषणायें व आश्वासन आदि जनता को देने का प्रयास किया गया है उसको सही से समयबद्ध तरीके से अमल जरूर हो ताकि ये केवल कागजी न रह जायें। पिछले वर्ष के बजट का ज़मीनी क्रियान्वयनों का सही डाटा देकर बजट भाषण की परम्परा को वाकई में ठोस व विश्वसनीय बनाया जाता तो यह उचित होता, जबकि वर्तमान बजट भी अख़बारों की सुर्ख़ीया बटोरने वाला ज्यादा प्रतीत होता है।
एक बार फिर लोगों को अपने ’अच्छे दिन’ की उम्मीदों पर पानी फिर गया लगता है, वैसे भी उत्तर प्रदेश के लोगों को स्थाई आमदनी वाली रोज़गार व्यवस्था का इंतज़ार बना हुआ है, जिसको लेकर गंभीरता एवं सक्रियता आवश्यक हैं।
बैकलाग की भर्ती की भी जितनी जल्दी पूर्ति हो उतना बेहतर होगा। बजट वर्ग व क्षेत्र विशेष का हितकारी तथा ख़ासकर करोड़ों ग़रीब एवं किसान-विरोधी ना होकर उनके जीवन सुधार का माध्यम होता तो यह शायद सही होता।


