राजीव नगर कॉलोनी में मंत्री के उद्घाटित कार्य का हुआ शुभारंभ।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। मीरापुर बसही के राजीव नगर काँलोनी मे दिनांक 31-12 -2025 को मंत्री रविन्द्र जायसवाल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन किया गया था। आज दिनांक 2 फरवरी को फर्म श्यामजी इंटरप्राइजेंज के शिवज्ञान सिंह के द्वारा शिलापट्ट लगाकर कार्य का शुभारंभ किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अतुल, भोला, शैलेश, पमपम, सुरेन्दर, गोपाल, उमाशंकर, रमाशंकर, कमलेश, कमला, अनील, सुनील, मनोज, मुकुन्द समेत अन्य कॉलोनीवासियों ने मंत्री रविंद्र जायसवाल, स्थानीय पार्षद कुसुम पटेल एवं पार्षद प्रतिनिधि अनसुमन सिंह का धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया।


