Kashi ka News. यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन परीक्षार्थियों पर पुष्‍प वर्षा।

 यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन परीक्षार्थियों पर पुष्‍प वर्षा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। कई परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन परीक्षार्थियों पर पुष्‍प वर्षा की गई। 

दिनांक 18 फरवरी से 12 मार्च (23 दिन) तक चलने वाली परीक्षा में 117 केंद्रों पर 92277 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों की हिंदी की परीक्षा कराई जा रही है, एक केंद्र सेंट्रल जेल में भी बनाया गया है। 

केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। सभी केंद्रों पर पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। पहले दिन की परीक्षा को लेकर जिले में कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों पर पुष्पवर्षा भी की गई। हाईस्कूल में 46300 जबकि इंटरमीडिएट में 45977 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से पहले दिन हिंदी की परीक्षा कराई जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय की ओर से भी सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहने को कहा गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से जिले में उड़ाका दल की पांच टीमें भी गठित की गई हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5.15 बजे तक होगी।