Kashi ka News. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जन समस्याओं को लेकर की नगर आयुक्त से मुलाकात।

 कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जन समस्याओं को लेकर की नगर आयुक्त से मुलाकात।

रिपोर्टः आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। काशी में लगातार बिगड़ती जनसुविधाओं और बदहाल नागरिक व्यवस्थाओं को लेकर आज महानगर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्षद दल का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त, वाराणसी से मिला। 

प्रतिनिधिमंडल ने शहर में व्याप्त सफाई, सड़क, यातायात, जलापूर्ति, आवारा कुत्तों की समस्या सहित कई गंभीर मुद्धे को उठाते हुए आगामी महाशिवरात्री, रमजान माह, होली एवं ईद का पर्व के अवसर पर शिवालयों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और मार्गों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गलियों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। 

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशी देश के प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है और दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि नगर निगम से लेकर मेयर, विधायक, एमएलसी और मंत्री तक सभी भारतीय जनता पार्टी के हैं। हर सप्ताह मुख्यमंत्री का दौरा होता है, इसके बावजूद आज काशी मूलभूत जनसमस्याओं से जूझ रही है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है, लेकिन शिवालयों के आसपास न तो साफ-सफाई की स्थिति ठीक है और न ही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त है। टूटी सड़कें, गंदगी, जाम और अव्यवस्थित यातायात ने पूरे बनारस की व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। भाजपा का तथाकथित विकास सिर्फ प्रचार तक सीमित है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। अपर नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में राघवेंद्र चौबे, नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी, सतनाम सिंह, रमजान अली, असलम खां, वोकास अंसारी, प्रमोद वर्मा सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।