Kashi ka News. भारतीय ज्ञान परंपरा का संरक्षण हम सभी का प्रमुख दायित्व-प्रो मिथिलेश सिंह

 भारतीय ज्ञान परंपरा का संरक्षण हम सभी का प्रमुख दायित्व-प्रो मिथिलेश सिंह

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा जयपुर, राजस्थान में आयोजित अखिल भारतीय समागम 2026 में श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज ने प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया। 

शिक्षा के इस महाकुंभ में 17 फरवरी को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन ज्ञान परंपराओं में से एक है। 

हम सभी का यह दायित्व है कि इस ज्ञान परंपरा का संरक्षण करते हुए हम अपने भविष्य का निर्माण करें । शिक्षा संस्थानों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि युवाओं को एक सही दिशा में ले जाना इन्हीं संस्थाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित भारतीय ज्ञान परंपरा संबंधी पाठ्यक्रमों एवं कार्यों पर भी प्रकाश डाला जो जो छात्राओं को संस्कार, जीवन मूल्य और परंपरा के प्रति जागरुक करते है।