Kashi ka News. शंकराचार्य से मिला इंडिया गठबंधन, कांग्रेस ने साधा मोदी-योगी सरकार पर निशाना।

 शंकराचार्य से मिला इंडिया गठबंधन, कांग्रेस ने साधा मोदी-योगी सरकार पर निशाना।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कांग्रेस-सपा नेताओं ने संत, सनातन और भारतीय संस्कृति के सम्मान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार शंकराचार्य के साथ मजबूती से खड़ा है।मोदी-योगी सरकार दुर्भावना और द्वेष की भावना से शंकराचार्य को फंसाने का प्रयास कर रही है, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार कांग्रेसजन शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे।हाल ही में महाकुंभ मेला के दौरान भी अजय राय ने शंकराचार्य से मिलकर समर्थन किया था और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था।

यह कोई पहला मौक़ा नहीं है, पूर्व में भी जब-जब शंकराचार्य के साथ कोई विवाद या प्रतिकूल स्थिति बनी, कांग्रेस पार्टी उनके साथ डटकर खड़ी रही है। काशी के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम काशीवासी संत समाज के सम्मान के प्रश्न पर एकजुट हैं।यदि शासन-प्रशासन द्वारा शंकराचार्य के साथ किसी प्रकार का अमानवीय या अन्यायपूर्ण कृत्य किया गया, तो युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से उसका पुरजोर विरोध करेगा। कांग्रेस पार्टी संत, सनातन और भारतीय संस्कृति की मर्यादा की रक्षा के लिए आगे भी पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस पार्टी के तरफ़ से महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, ओम शुक्ला, धीरज सोनकर, विनीत चौबे, अभिषेक चौरसिया, अजीत विश्वकर्मा आदि लोग रहे।