Kashi ka News. बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है-अजीत सिंह बग्गा

 बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है- अजीत सिंह बग्गा

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल के द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन होटल आर के ग्रैंड में हुई। बजट में चर्चा के दौरान अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया की बजट बहुत ही अच्छा है, इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और छोटे व्यापारियों को जो सेल्फ एसेसमेंट और जेल जाने वाले प्रावधान से मुक्ति मिली है और एमएसएमई में बढ़ावा मिला।  

सीए मुदूत ने कहा की इसमें कई चीजों का लाभ मिला है, जिससे लोगों को बहुत फायदा होगा। रिटर्न भरने के तारीख बढ़ गई है, साथ में कुछ छूट भी मिली है। एडवोकेट शशांक शेखर ने कहा की बजट सब तरफ से अच्छा है। यह अंतरराष्ट्रीय सोच को देखते हुए यह बजट बना है और यह बजट दूरगामी है। संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के लिए इसमें कुछ भी नहीं है। व्यापारियों का इससे कोई लाभ नहीं है। मनीष ने कहा की बजट में जो दो गाड़ियां चली है, इससे पर्यटक को लाभ मिलेगा तीसरा साल से भी लाभ मिलेगा और व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा। 

बजट चर्चा में कई लोगों ने बजट को पांच, आठ व 10 अंक भी दिया।सभी ने अपने अपने विचार रखते हुए बजट की सराहना की और व्यापार के लोकल से वोकल की स्थिति को देखने के लिए बजट में कई चीजों को सुधारने के लिए आगे इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजीत सिंह बग्गा, सुनील चौरसिया, शाहिद कुरेशी, जितेंद्र वर्मा, एस एस बहल, जयप्रकाश गुप्ता, संतोष सिंह, अरविंद जायसवाल, राजू वर्मा, रमेश पांडे, प्रिया अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह सहित सैकड़ो व्यापारी एडवोकेट उपस्थित थे।