Kashi ka News. किशोरी संग दुष्कर्म के प्रयास मे छोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार।

 किशोरी संग दुष्कर्म के प्रयास मे छोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सारनाथ स्थित पटेल बस्ती में मंगलवार को एक क्लीनिक पर दवा लेने गयी किशोरी के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और कथित छोलाछाप डॉक्टर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

बताया जाता है कि पहड़िया पटेल बस्ती में अवि आरोग्य क्लीनिक डॉक्टर वैभव उपाध्याय चलाता है, जो फुलवरिया, थाना बलुआ, चंदौली का रहने वाला है, वर्तमान में ओम नगर कालोनी, बेनीपुर, पहाड़िया में किराए के मकान में रहता है। पहड़िया इलाके की 16 वर्षीय किशोरी दोपहर में अपनी मां के पेट की दर्द का दवा लेने के लिए अवि आरोग्य क्लीनिक पर गई थी।

डॉ ने क्लीनिक का दरवाजा बंद कर किशोरी को अकेला देखकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। किशोरी शोर मचाते हुए क्लीनिक से निकलकर भागी, मौके पर क्षेत्रीय लोग क्लीनिक को घेर कर डॉक्टर की पिटाई करने लगे। सूचना पर मौके पर कार्यवाहक थाना प्रभारी मीनू सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मीनू सिंह ने बताया कि डॉ वैभव उपाध्याय बीफार्मा किया हुआ है। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी तथाकथित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।