Kashi ka News. वाराणसीः कांग्रेस का लाठीचार्ज के विरोध मे सत्याग्रह।

 वाराणसीः कांग्रेस का लाठीचार्ज के विरोध मे सत्याग्रह।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं लाठीचार्ज मे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चोटिल होने के विरोध में वाराणसी कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह धरना आयोजित किया गया। धरना में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लेकर मोदी-योगी सरकार के इस कृत्य की कड़ी निंदा की। 

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक रूप से विरोध हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया, वह बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मोदी-योगी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने पर आमादा है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रख रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जिस तरह बल प्रयोग किया गया, उससे प्रदेश में भय और दमन का माहौल स्पष्ट दिखाई देता है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता न तो डरेंगे और न ही झुकेंगे। यह सत्याग्रह अन्याय और अहंकार के खिलाफ जनता की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। सत्याग्रह में फसाहत हुसैन, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, सतनाम सिंह, राजू राम, गिरीश पाण्डेय, हसन मेहदी कब्बन, राजेश त्रिपाठी, मनोज वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, संतोष चौरसिया, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, आकाश त्रिपाठी, विजय देवल, संतोष मौर्य, कुँवर बबलू बिन्द, अनिल चौधरी, नासिर अली, राजेंद्र प्रसाद, रितेश चौरसिया, आशुतोष पाण्डेय, प्रेमदीप तिवारी, पुलक त्रिपाठी रतन लाल, कृष्णा गौड़, रामजी गुप्ता समेत बडी संख्या मे लोग शामिल रहे।