Kashi ka News. कपिलधारा मंदिर क्षेत्र मे पार्षद ने चलाया स्वच्छता अभियान।

 कपिलधारा मंदिर क्षेत्र मे पार्षद ने चलाया स्वच्छता अभियान।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद हनुमान प्रसाद सोनकर ने गुरुवार को पंचकोसी यात्रा के अंतिम पड़ाव स्थित कपिलधारा (बृषभदेश्वर महादेव मंदिर) मंदिर परिसर में सघन साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

पार्षद हनुमान प्रसाद सोनकर ने नगर निगम के सफाई कर्मियों की टीम के साथ मिलकर मंदिर के गर्भगृह, सीढ़ियों और बाहरी परिसर की सफाई सुनिश्चित की। पर्व के दौरान यहाँ उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कूड़े-कचरे का निस्तारण किया गया और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। 

पार्षद ने मंदिर प्रशासन से भी वार्ता की ताकि जलाभिषेक के लिए आने वाले शिवभक्तों को कतारबद्ध तरीके से दर्शन मिल सकें। स्थानीय नागरिकों और दर्शनार्थियों ने पार्षद की इस सक्रियता की सराहना की है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पंचकोशी यात्रा के अंतिम पड़ाव कपिलधारा क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने 12 धर्मशालाओं पर अवैध कब्जा पाया। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल नगर निगम को धर्मशाला को खाली करने हेतु आदेश दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, जोनल अधिकारी इंद्र विजय सिंह, एम के सिंह, एम के मिश्रा, रश्मि, विजय आनंद त्रिवेदी, जेई सलमान आदि अधिकारी गण मौजूद थे।