महमूरगंज के बालाजी पैलेस मे निशान महोत्सव मे संगीतमय भजनों पर झूमें भक्त।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा समिति द्वारा 32वां निशान महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ रविवार, 22 फरवरी 2026 को महमूरगंज स्थित श्री बालाजी पैलेस, रघुनाथ नगर में आयोजित किया गया।
इस मौके पर बालाजी पैलेस के ट्रस्टी मुख्य संजय लोहिया ने बताया कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे ज्योत प्रज्वलन के बाद कटनी से पधारे नंदू भैया एवं उनके साथियों द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ के बाद 11:30 बजे से भजन गंगा का शुभारंभ होगा, जिसमें भक्तजन भजनों की मधुर धुनों पर बाबा श्याम की भक्ति में झूम उठे। सांय 4:30 बजे से भव्य निशान शोभायात्रा महमूरगंज बालाजी पैलेस से निकलकर रथयात्रा होते हुए लक्सा स्थित श्याम प्रभु मंदिर पहुंची।
काशी की पावन धरा पर खाटू धाम जैसा अलौकिक दृश्य साकार हो गया, केसर, गुलाल एवं पुष्प वर्षा के बीच रथ पर विराजमान बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में आयोजन समिति एवं अनुराग चांदवासिया प्रबंध निदेशक बालाजी पैलेस सहित हजारो गणमान्य लोग शामिल थे।


