पुलिस मुठभेड़ मे एक लाख का इनामी बनारसी यादव मारा गया।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में वांछित एक लाख का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मोस्ट वांटेड सूची में शामिल बनारसी यादव काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार गोविंद पुर, गाजीपुर निवासी बनारसी यादव पुत्र राज नारायण यादव का चौबेपुर के बारियासन पुर रिंग रोड पर एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बनारसी यादव के खिलाफ थाना सारनाथ में 21 अगस्त 2025 को पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 389/2025 अंतर्गत धारा 103(1),3(5),61(2), 238 बीएनएस तथा 3(1) एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमें दर्ज थे। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मुठभेड से जुड़े सभी तत्वों की विधीवत जांच की जा रही है। मालूम हो कि वाराणसी पुलिस आयुक्त द्वारा बनारसी यादव पर एक लाख का इनाम घोषित था।


