Kashi ka News. चौडीकरण सडकों का होता है गली का नही-सांसद विरेन्द्र सिंह

 चौडीकरण सडकों का होता है गली का नही-सांसद विरेन्द्र सिंह

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिल्ली से वाराणसी आ रहे चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह को पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया। करीब 1.5 घंटे की हिरासत के बाद वह टैगोर टाउन स्थित अपने आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। 

सपा सांसद में कहा कि सरकार बिल्कुल असंवेदनशील हो चुकी है। सरकार गलियों को क्यों चौड़ा करनी चाहती है, जबकि चौड़ीकरण तो सड़कों का किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधि मंडल को वहां जाने से क्यों रोका जा रहा है। आखिर ऐसा क्या है जो सरकार छुपाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दालमंडी के इस सच को लोगों के सामने उजागर करेंगे।