आप नेताओं के शराब घोटाले मे बरी होने से कार्यकर्ताओं मे हर्ष।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। आप वाराणसी के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क के पास आम आदमी पार्टी संयोजक जननेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों के कोर्ट से शराब घोटाले से बाइज्जत बरी किये जाने पर, वाराणसी के कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को मिठाईया खिलाई ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए झूठ कैसे लगाकर आप नेताओं को बदनाम किया गया। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आजाद भारत मे इस तरह की पहली घटना हैं कि सत्ता के लोलुपता में सिटिंग मुख्यमंत्री पर झूठा आरोप लगाकर, दिल्ली की जनता के साथ साजिस रची गयीं। कोर्ट का फैसला बताता हैं कि मोदी जी सत्ता के लालच में देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहें हैं। सीबीआई, ईडी जैसी संस्थान भाजपा के विंग की तरह कार्य कर रहें हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
प्रदेश महिला महासचिव रेखा जायसवाल व वरिष्ठ नेता देवकांत वर्मा ने कहा कि कट्टर ईमानदार आम आदमी पार्टी को बदनाम करकें, पार्टी को समाप्त करने की मंशा को कोर्ट के फैसले ने आईना दिखा दिया हैं। इस अवसर पर अब्दुल्ला खान, घनश्याम पांडे, अर्चना श्रीवास्तव, शारदा टंडन, अखिलेश पांडे, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रिया पटेल निलेश सिंह, अमर सिंह पटेल, मोहिनी महेंद्रु, गुलाब सिंह राठौड़, सरोज शर्मा, अरविन्द यादव, इमरान आदि लोग उपस्थित थे।


