डिवाइन संस्कारशाला में खेली गई फूलों की होली।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। महमूरगंज स्थित आध्यात्मिक संस्था ब्रह्मकुमारी से सम्बद्ध सामाजिक संस्था डिवाइन संस्कार शाला के प्रांगण में होली पर्व के अवसर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन व सुरक्षित वातावरण में होली खेलने का संदेश देते हुए पर गुलाब के फूलों की व हर्बल गुलाल एवं गुलाब जल से भव्य होली खेली गई। उक्त मौके पर फाउंडेशन के बी के पुष्पलता अग्रवाल व बी के यश अग्रवाल व हर्ष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी से प्रेम और मिठास के पर्व होली पर डिवाइन संस्कार शाला से जुड़े सभी बच्चों व वरिष्ठ सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गुलाबों की होली, हर्बल गुलाल, गुलाब जल से दिव्य होली खेली गई साथ ही सभी भक्तों सदस्यों के बीच बाबा का भोग प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर बीके पुष्पलता अग्रवाल, बीके हर्ष अग्रवाल, बीके यश अग्रवाल ने होली में आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया तथा संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला।


