Kashi ka News. जंगमवाड़ी मठ में दो दिवसीय जयंती महोत्सव का होगा आयोजन।

 जंगमवाड़ी मठ में दो दिवसीय जयंती महोत्सव का होगा आयोजन।

रिपोर्टः आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर वीरशैव मतावलम्बियों के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। जगद्‌गुरु पञ्चाचायों ने पाँच पीठ स्थापित किये उनमे श्री काशी के 'ज्ञानपीठ' को श्री जगदगुरु विचाराध्यजी ने स्थापित किया है। प्रदिवर्ग विश्वाराध्य जयन्ती महोत्सव काशी के प्रसिद्ध जंगमवाड़ी मठ में दो दिवसीय महोत्सव दिनांक 14 एवं 15 फरवरी को जगद्‌गुरु डॉ चन्द्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी एवं जगद्‌गुरु डॉ मल्लिकार्जुन विश्वाराध्य शिवाचार्य महास्वामी के सानिध्य में मनाया जायेगा। 

उक्त जानकारी जगतगुरु महास्वामी महाराज ने देते हुए बताया कि शनिवार को पञ्चाचार्य ध्वजारोह, वेदान्त शास्त्रार्थ, सम्मान समारोह एवं कर्नाटक एवं वाराणसी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दूसरे दिन रविवार को प्रातः जगद्‌गुरु विश्वाराध्य लिंगोद्भव मूर्ति को एकादश रुद्राभिषेक, सहस्र बिल्वार्चन, महामंगलारती। रथोत्सव जंगमवाड़ी मठ से निकलकर दशाश्वमेध घाट तक जाकर पुनः वापस मठ में आयेगा। 

रथोत्सव में अनेको कलाकार लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। सामूहिक इष्टलिंग पूजा श्री जगद्‌गुरु महास्वामीद्वय के सान्निध्य में होगी तत्पश्चात् प्रसाद वितरण एवं विशेष शिमप शिवलीला पाटील द्वारा पञ्चवर्ण महासूत्र इस विषय पर प्रवचन कीर्तन कार्यक्रम समाज में उत्कृष्ट समाज सेवा किये हुए पाँच सद्भक्तों का भी काशी महापीठ के द्वारा समाजभूषण उपाधि के साथ ही अन्य विद्वानों को विभिन्न उपाधि देकर उनको गौरवान्वित किया जायेगा। तत्पश्चात् जगद्‌गुरु महास्वामीजी का आशीर्वचन के बाद महामंगलारती के साथ धार्मिक व आध्यात्मिक सभा सम्पन्न होगा।