Kashi ka News. विश्वनाथ दरबार में अभिनेत्री जैकलिन ने टेका मत्था।

 विश्वनाथ दरबार में अभिनेत्री जैकलिन ने टेका मत्था।

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। 

लोग उन्हें पहचान न सके और भीड़ जमा न हो सके, इसलिए उन्होंने मास्क लगा रखा था। जैकलिन ने पूजा-अर्चना के बाद काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सुंदरता देखी और सराहना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम की ख्याति दुनिया भर में हैं। यहां आकर आत्मसुख और उर्जा मिली है। शहर की सांस्कृतिक समृद्धि और गंगा घाटों की सुंदरता की भी प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि यहां आने पर दिव्यता का अनुभव हुआ। बाबा विश्वनाथ का दरबार अद्भुत एवं अद्वितीय है।हालांकि जैकलिन के मास्क लगाने के बावजूद लोगों को जानकारी हो गई, फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दर्शन के बाद उन्होंने “हर-हर महादेव” का जयघोष किया।