Kashi ka News. कवि इंजी0 राम नरेश का 70वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

 कवि इंजी0 राम नरेश का 70वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) द्वारा इंजीनियर राम नरेश "नरेश" का 70 वाँ जन्म दिवस इंदिरा नगर, चितईपुर स्थित कार्यालय पर एक काव्य गोष्ठी के माध्यम से धूमधाम से मनाया गया। 

गोष्ठी की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध गजलकार कवि गिरीश पांडेय 'काशिकेय', संचालन श्रीनाथ सोनांचली साहित्यिक मंच मधुपुर, सोनभद्र एवं संयोजन सी एल विश्वकर्मा द्वारा किया गया I गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती एवं स्व चंद्रावती नरेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित से हुआ। 

कार्यक्रम में सभी उपस्थित कवियों ने केक काटकर इंजीनियर रामनरेश 'नरेश' को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र ओढाकर जन्मदिन की बधाई दी। आयोजित काव्य गोष्ठी मे कवि डॉ छोटे लाल सिंह मनमीत द्वारा सोहर, कवि राम नरेश ने चैता गीत "कागा लेइके अबीर, उड़िजा बलम जोहत होइहैं" तथा अन्य कवियों ने सुमधुर गीत व गज़ल सुनाकर जन्म दिन महोत्सव मे चार चाँद लगा दिया। इस मौके पर चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि इंजीनियर राम नरेश 'नरेश' ने गिरीश पांडेय काशिकेय, दीपक दबंग, प्रियदर्शी अशोक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ कैलाश सिंह विकास, पत्रकार आनंद सिंह अन्ना आदि लोगो का स्वागत एवं अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।