Kashi ka News. 19 मार्च को धर्म संघ से निकलेगी श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी।

 19 मार्च को धर्म संघ से निकलेगी श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति द्वारा हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी आयोजन के संदर्भ में होटल हरिविला, श्रीनगर कॉलोनी पर एक बैठक आहूत की गई।समिति अध्यक्ष कौशल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि समिति मे सभी सदस्य राजस्थानी व हिंदू धर्म को मानने वाले हैं। 

समिती 25 वर्षों से लगातार हनुमान महोत्सव करता आ रहा है। इस वर्ष भी हनुमान जयंती महोत्सव के अंतर्गत सभी समाज के लोग 19 मार्च 2026 को धर्म संघ में प्रातः 5:40 बजे एकत्र होंगे और भक्तों द्वारा हनुमान रूपी संकट मोचन का आरती उतार कर हनुमान ध्वजा की आरती उतार कर भक्तों को हनुमान ध्वजा देकर प्रभात फेरी का शुभारंभ होगा जो रवींद्र पुरी, दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर तक जाएगी प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पण की जाएगी सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा, प्रभु की आरती उतारी जाएगी, प्रभु को भोग लगेगा और भक्तों में वितरण होगा। प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान महेश चौधरीने संयुक्त रूप से कहा कि कलयुग में हनुमान जी ही विराजमान है। संसार में जो प्राणी हनुमान जी के शरण में जाता है उसका हर कष्ट दूर होता है, उनकी भक्ति से राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है।यह कार्यक्रम अपने आप में अद्भुत कार्यक्रम है। गोपाल तुलस्यान कृष्ण कुमार काबरा ने संयुक्त रूप से बताया कि रजत ध्वजा भक्तों के सहयोग से बनवाई जा रही है। जो हनुमान जी को भक्तों के द्वारा रजत ध्वजा चढ़ाई जाएगी। सुंदरकांड पाठ एवं श्री रानी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा।

12 अप्रैल को महा विशाल शोभायात्रा धर्म संघ से निकाली जाएगी जिसमें राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न, हनुमान जी, राम सीता की जीवंती झांकी के साथ रथ पर हनुमान जी की रंग बिरंगी फूलों से झांकी सजाई जाएगी। 1101 महिलाएं पुरुष हनुमान ध्वजा लेकर साथ चलेंगे जो रवींद्र पुरी दुर्गाकुंड त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर जाएगी प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पित कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा प्रभु की बैठकी होगी प्रभु को भोग लगेगा, सवामणि का भोग लगेगा तथा भक्तों में वितरण होगा। संयोजन में कौशल शर्मा, सुरेश तुलस्यान, यतेंद्र कथूरिया, महेश चौधरी, मनीष गिनोडिया, कृष्ण कुमार काबरा, विश्वनाथ पोद्दार, रघु देव अग्रवाल, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, विजय मोदी, दीपक श्रीवास्तव, गुंजन जालान, चंदन चटर्जी, अरविंद जैन, प्रकाश सिंह, संजय प्रहलादका, लोकेश गुप्ता, मनीष मैरोलिया आदि लोग मौजूद थे।