Kashi ka News. एसओजी-2 द्बारा स्पा सेंटर पर छापा मे तीन महिला सेक्स वर्कर गिरफ्तार।

 एसओजी-2 द्बारा स्पा सेंटर पर छापा मे तीन महिला सेक्स वर्कर गिरफ्तार।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसओजी -2 की पुलिस टीम ने राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार में संचालित स्पा सेंटर से जिस्मफरोशी में लिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

मुखबिर से मिली जानकारी के बाद सीपी के संवाद नंबर पर दर्ज शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गठित एसओजी-2 पुलिस टीम ने रविवार को इस स्पा सेंटर पर छापा मारा। मौके से पुलिस टीम द्वारा तीन महिला सेक्स वर्करों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

इस संबंध में बताया गया कि स्पा सेंटर के संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एसीपी राजातालाब और एसओजी-2 पुलिस टीम मौजूद रहीं। संचालित स्पा सेंटर को सील कर दिया गया। गौरतलब हो कि वाराणसी के कई क्षेत्र में सेक्स रैकेट और फर्जी स्पा सेंटरों का भंडाफोड़ हो चुका है। पुलिस के लगातार करवाई एवं सक्रियता के बावजूद भी इस पर पूर्ण रूप से अंकुश नही लग पा रहा है।