मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा “प्रेरणा स्तंभ सम्मान 2026” से सम्मानित।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ईजी हेल्प संस्था द्वारा कमिश्नरी सभागार में भव्य सम्मान समारोह मे समाजसेवी एवं मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा को उनके सामाजिक कार्यों और महिलाओं के प्रति प्रेरणादायी योगदान के लिए “प्रेरणा स्तंभ सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा एक जानी-मानी समाजसेवी और मॉडल हैं। वे लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं। मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है तथा विभिन्न मंचों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ईजी हेल्प संस्था की डायरेक्टर कोमल सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ दिव्या सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ सोनाली गुप्ता ने मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि वे समाज में महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्तंभ हैं। इस मौके पर मिसेज एशिया ने संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। महिला दिवस पर मिला यह सम्मान उन्हें नारी शक्ति, आत्मविश्वास और समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प देता है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों और मित्रों का धन्यवाद दिया।


