माइक्रोटेक ग्रुप इंस्टीट्यूशंस के अत्याधुनिक हेड ऑफिस का भव्य उद्घाटन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति समर्पित माइकोटेक ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस ने अपने नए अत्याधुनिक हेड ऑफिस मलदहिया के विनायक प्लाजा परिसर के चौथे तल का भव्य उद्घाटन किया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर टी एन सिंह निदेशक, आईआईटी पटना, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार झा चांसलर, एनआईएएमटी, भारत सरकार, सेवानिवृत्त आईईएस एवं डॉ यू. एन त्रिपाठी क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू वाराणसी द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के अधिशासी निदेशक डॉ पंकज राजहंस ने कहा कि माइकोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलॉजी का उद्देश्य वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और छात्रों को उद्योग तैयार करना है। वहीं संस्थान के द्वारा आज उद्घाटन के शुभ अवसर पर छात्रों के लिए प्लेसमेन्ट ड्राइव का भी आयोजन किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने मोदी और योगी को धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार युवाओं के भविष्य के बारे में सकारात्मक पहल के अनुसार यह सरकार चल रही है उसी सरकार के अनुरूप कोशिश है कि यह संस्था युवाओं के भविष्य के लिए सदैव तत्पर रहेगी। संस्थान के द्वारा नए परिसर में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब्स, एआई सक्षम लर्निंग संसाधन तथा अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई है ताकि छात्रों को प्लेसमेन्ट में ज्यादा से ज्यादा सहुलियत प्रदान किया जा सके। मुख्य अतिथि प्रोफेसर टी एन सिंह ने कहा कि यह पहल पूर्वाचल में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं प्रोफेशनल शिक्षा के नए द्वार खोलेगी। जिस प्रकार मौजूदा सरकार युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भर बनने की बात कह रही है उस पहल पर माइकोटेक संस्था पूर्णतः खरी उतरती दिख रही है। इस महादेव की नगरी में सांस्कृतिक धरोहर के अनुसार घंटा, शखनाद बजाते हुए अतिथियों को रूद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने परिसर का भ्रमण भी किया। संस्था के सभी स्टाफ मेम्बर्स एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अपरान्ह में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष कोर्स के सभी छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कंपनियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और योग्य छात्र- छात्राओं को आकर्षक सीटीसी ऑफर लेटर प्रदान किया गया। माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन आगामी सत्र से विभिन्न तकनीकी, प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस इन्जीनियरिंग एवं वोकेशनल कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा।संस्थान ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं समुदाय के साथ मिलकर भविष्य की शिक्षा को और अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाने का संकल्प दोहराया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन माइकोटेक एजुकेशनल सोसाइटी के महासचिव डॉ नीरज राजहंस द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्लेसमेन्ट के भागीदारी करने वाली प्रतिष्ठित कम्पनियों के एच आर प्रतिनिधियों को प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ सभी चयनित छात्र- छात्राओं को उत्कृष्ट प्लेसमेन्ट पर चयनित होने पर बधाई दिया गया तथा इसके उपरान्त ऑफर लेटर संस्था के अधिशासी निदेशक डॉ पंकज राजहंस के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर संस्था के रजिस्ट्रार जयमंगल सिंह सभी विभागाध्यक्ष, अध्यापक, अध्यापिकायें एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


