Kashi ka News. हिंदू जन जागृति द्वारा हिन्दू एकता शोभायात्रा संपन्न।

 हिंदू जन जागृति द्वारा हिन्दू एकता शोभायात्रा संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अयोध्या मे श्रीराम मंदिर पर फहराया गया भगवा ध्वज 500 वर्षों के संघर्ष का विजयध्वज है। हिन्दुओं को संगठित करने के उद्देश्य से श्रीरामनवमी पर हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का आयोजन किया गया। 

शोभायात्रा में अनेक हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं अनेकों श्रीराम भक्त सम्मिलित हुए। अंत में सभी संत एवं हिंदू संगठनों द्वारा विश्‍वकल्याण हेतु भारत में रामराज्य (हिन्दू राष्ट्र) की स्थापना हो, ऐसी प्रभु श्रीरामजी के चरणों में सामूहिक प्रार्थना कर रामराज्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

शोभायात्रा में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, कविन्द्र जायसवाल, रवि झुनझुनवाला, अनिल भाई शास्त्री, पूर्व पार्षद रविशंकर सिंह, सुजीत शर्मा, महंत अभिषेक पांडे, निधि जालान, डॉ अजय जायसवाल, सत्यनारायण सेठ, सुबोधचंद्र राय, पूर्व प्रधान जय प्रकाश सिंह, हिंदू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाल, सनातन संस्था की प्राची जुवेकर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। शोभायात्रा मैदागिन से शुरू होकर नीचीबाग, चौक, बासफाटक, दशाश्‍वमेध चौराहे से होते हुए चितरंजन पार्क में जाकर संपन्न हुई। हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबालजी ने बताया कि हिन्दू धर्म ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की सीख देता है। ऐसे धर्म को संविधान द्वारा आधिकारिक संरक्षण मिलने के लिए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना आवश्यक है।