Kashi ka News. पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने महिला सदस्यों का किया सम्मान।

 पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने महिला सदस्यों का किया सम्मान।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कार्यालय पर महिला सदस्यों को अंग वस्त्र एवं एक-एक बैग भेंट कर सम्मानित किया गया।  

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को एवं इस वर्ष 2026 की मुख्य थीम को बताया। उन्होने कहा कि आज के दिन एसोसिएशन के महिला सदस्यों का संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करता हूँ और हमें उन पर गर्व है। तत्पश्चात भारत पेंशनर्स समाज नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण के द्वारा इस अवसर पर भेजे गए बधाई एवं उनके संदेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा के द्वारा पढ़कर सुनाया गया, जिसकी सभी ने तारीफ की । 

इस कार्यक्रम में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने महिला सदस्यों को उन्हें फैमिली पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ भी दीं । इस सम्मान समारोह में महिला सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किएँ एवं भजन भी सुनाएँ । समारोह में सभी ने गीत-संगीत का आनंद लेते हुए अल्पाहार भी किया तथा एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी गणों के साथ-साथ काफी संख्या में सदस्य भी उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री ए के पाठक के तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया।