Kashi ka News. फूलपुर व्यापार मंडल द्बारा वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम।

 फूलपुर व्यापार मंडल द्बारा वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। पिंडरा क्षेत्र के फूलपुर में व्यापार मंडल व फाउंडेशन ऑफ एमएसएमई क्लस्टर के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम मे आर्थिक आरोग्यम केंद्र के तहत एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के सहयोग से व्यापारियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन, जीएसटी पंजीकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं, जिम्मेदार उधारी, बीमा तथा अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रशिक्षक आनंद कुमार दुबे, आकाश सैनी एवं मास्टर ट्रेनर लोकेश तिवारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। 

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सपालू, मुन्ना चौरसिया, राजकुमार गुप्ता राजू, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, भरत जायसवाल, जय प्रजापति, रमेश विश्वकर्मा, रिषभ अग्रहरि, डब्बू सेठ, पप्पू भोजवाल, शिवम अग्रहरि, सोनू गुप्ता, काजू चौरसिया, संजय कनौजिया, अविनाश जायसवाल, कमलेश गुप्ता, काजू सेठ, मनोज बगडू, विक्की गोंड, रमेश सेठ, पकोड़ा विश्वकर्मा सहित बाजार के सभी व्यापारीगण उपस्थित रहे।