Kashi ka News. भाविप के रवि बनरवाल बने अध्यक्ष, होली मिलन समारोह उडें गुलाल।

 भाविप के रवि बनरवाल बने अध्यक्ष, होली मिलन समारोह उडें गुलाल।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने कन्हैयालाल स्मृति भवन रथयात्रा में प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक विशाल कपूर के सानिध्य में मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रीय गान से नये सत्र के अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह व महिला सहभागिता विभा मौर्य का मनोनयन करते हुए खुशनुमा माहौल में पूर्ण कराया। 

शाखाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, प्रान्तीय सचिव विष्णु सेठ, प्रान्तीय पर्यावरण आलोक अरोड़ा, प्रान्तीय गतिविधि राकेश मौर्य, प्रान्तीय महिला सह-गतिविधि संयोजिका नन्दिनी सिंह का स्वागत के पश्चात पारिवारिक होली मिलन समारोह पूनम जायसवाल द्वारा गणेश वन्दना से आरंभ हुआ। कार्यक्रम की संयोजिकाएं नीलम पटेल, अंबिका वर्मा, नीतू गुप्ता व रोलिका शाह रहीं। प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने नीलकंठ शाखा के कार्यक्रम की सराहना की। संचालन राकेश मौर्य, राजीव गुप्ता व प्रियंका मिश्रा ने किया। 

कार्यक्रम में महिला गतिविधि संयोजिका गीता सिंह, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम, संरक्षक द्वय प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश मौर्य, सीमा श्रीवास्तव, प्रियंका मिश्रा, यशोदा बरनवाल, सोनिका गुप्ता, सौम्या त्रिपाठी, अंजना सिंह, ममता उपाध्याय, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि, किरण यादव, प्रज्ञा त्रिपाठी, कीर्ति सिंह, आहुति सिंह, निशांत सिंह, संदीप, वंदना, योगेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, सीए आयुष शाह, राजीव गुप्ता, अनुज भार्गव, डॉ अमित पांडे, अमनदीप सिंह, राजकुमार सिंह, रविंद्र, अजय योगाचार्य, उमाशंकर जायसवाल, प्रदीप त्रिपाठी, दीपक पुजारी, सुनील अग्रहरि, राजेश सिंह आदि सदस्यगण उपस्थित थे।