Kashi ka News. शिव बारात समिति द्वारा सम्मान समारोह एवं होली महोत्सव।

 शिव बारात समिति द्वारा सम्मान समारोह एवं होली महोत्सव।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। शिव बारात समिति द्वारा लक्सा स्थित मारवाड़ी युवा भवन के सभागार में सम्मान समारोह एवं होली महोत्सव का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर पुरी महाराज, महंत अन्नपूर्णा मंदिर ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक शहर दक्षिणी, वाराणसी रहे।

इस मौके पर शिव बारात समिति के दिलीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक काशीवासी एवं सभी शिव भक्तों का उत्सव महादेव की बारात, जो प्रत्येक महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकाली जाती है। 

ऐसे लोकपर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उपरांत सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन करने के उपरांत सम्मान किया गया।

उन्होंने बताया कि आयोजित होली महोत्सव मे अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली खेलतें हुए सभी ने एक -दुसरे को शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी दीपक मोदी, रचना अग्रवाल, महेश चंद महेश्वरी, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा, रवि सराफ, विवेक मल्होत्रा, रमेश चंद पांडे सहीत सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद थे।