Kashi ka News. महानगर उद्योग व्यापार समिती के कार्यवाहक अध्यक्ष नारायण खेमका।

 महानगर उद्योग व्यापार समिती के कार्यवाहक अध्यक्ष नारायण खेमका।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। विनायक प्लाजा, मलदहिया स्थित महानगर उद्योग व्यापार समिति, वाराणसी के मुख्य संरक्षक आर के चौधरी अध्यक्षता में कोर कमेटी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई। 

बैठक का मुख्य एजेंडा समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेम मिश्रा के असामयिक निधन के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति था। इस वर्त्तमान स्थिति में संगठन को दिशा देने हेतु अवसर पर मुख्य संरक्षक आर चौधरी ने अगले चुनाव तक संरक्षक श्रीनारायण खेमका को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी कोर समिति एवं पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया और श्रीनारायण खेमका को महानगर उद्योग व्यापार समिति, वाराणसी का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय प्रेम मिश्रा जी का स्थान कोई नहीं ले सकता। 

उन्होंने कहा, “प्रेम मिश्रा जी जैसा कुशल व्यापारी नेता न पहले हुआ है और न आगे होगा। उनके आदर्शों, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति निष्ठा को हम सदैव स्मरण रखेंगे और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर व्यापार मंडल को और सशक्त बनाएंगे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने स्वर्गीय प्रेम मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगठन को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।