सनातन धर्म से ही विश्व में हो सकती है शांति- शंकराचार्य नरेंद्रानंद महाराज
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वारणसी/मोतिहारी। जगतगुरु श्री काशी पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने गौ-हत्या बंद करने एवं स्वदेशी चीजों को अपनाने का आह्वान किया है। रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को मोतिहारी के स्थित सिकरिया फार्मेसी कॉलेज परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आज विश्व में अशांति है। पूरे विश्व में सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है, जिसमें शांति बहाल करने की शक्ति है।
सभी लोग एक-एक गाय का पालन आजीवन करने का संकल्प लेकर गाय पालन शुरू कर दें तो, गो हत्या पूरी तरह से बंद हो जाएगा। पाकिस्तान को आतंकी देश बताते हुए स्वामी जी ने कहा कि आज भी 142 आतंकी संगठन पाकिस्तान में संचालित हैं, उन्हें पाकिस्तान की सेना के द्वारा ट्रेनिंग एवं अमेरिका, चीन आदि देशों से फंडिंग मिलता है। इनको कमजोर करने के लिए विदेशी सामानों का बहिष्कार करना देशहित में होगा। खाद्य पदार्थ से लेकर अन्य उपयोगी सामग्री की खरीदारी भारत निर्मित कंपनियां का करें।
रामनवमी के त्योहार पर विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यह एक ऐसा दिन होता है, जहां माता के नौ रूपों का भी पूजन होता है। प्रेस वार्ता के तत्पश्चात स्वामी जी हनुमानगढ़ से रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा मे शामिल हुए। इस दौरान सदर एसडीओ, डीएसपी, नगर थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल एवं अधिकारी जुलूस की निगरानी में मुस्तैद दिखे। इस अवसर पर शंभूनाथ सिकरिया, यमुना सिकरिया, विहिप के अशोक श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में लोग जुलूस में शामिल थे।


