स्व.मनीष चौबे का प्रथम स्मृति दिवस पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा महानगर उपाध्यक्ष स्व मनीष चौबे का प्रथम स्मृति दिवस शुक्रवार को मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया।कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि मनीष चौबे कांग्रेस संगठन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने कहा कि मनीष चौबे ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहे। वे कार्यकर्ताओं के सुख-दुख के साथी थे और हमेशा सभी को प्रोत्साहित करने का काम करते थे। उनका असमय निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने सयुक्त रूप से कहा कि मनीष चौबे केवल एक पदाधिकारी नहीं बल्कि कांग्रेस परिवार के ऐसे सदस्य थे जो हर किसी के दिल में विशेष स्थान रखते थे। वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते थे। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राजनीति केवल पद और प्रतिष्ठा के लिए नहीं बल्कि समाज की सेवा और लोगों के बीच भरोसा कायम करने का माध्यम है। उनकी स्मृतियाँ और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सतनाम सिंह, मनोज वर्मा मनू, सुशील पाण्डेय, विनीत चौबे, अनिल पटेल, वंदना जायसवाल, किशन यादव, रामजी गुप्ता, कृष्णा गौड़, विशाल तिवारी, विकास पाण्डेय, इमरान समेत कई लोग उपस्थित रहे।


