शंकराचार्य के समर्थन में काशी मे गौभक्तों ने किया शंखनाद।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। आज लखनऊ में शंकराचार्य जी महाराज द्वारा किए जा रहे गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के समर्थन में आज सैकड़ों काशीवासी गौभक्तों असि घाट पर सामूहिक रूप से शंखनाद किया।
मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने कहा कि सनातनधर्म की आत्मा गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु सचल शिव शंकराचार्य राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रहे हैं, जिसका व्यापक असर पूरे राष्ट्र पर पड़ रहा है और 100 करोड़ सनातनी जनता गौप्रतिष्ठा आंदोलन से मजबूती से जुड़ रही है। महाराज द्वारा आज लखनऊ में किए जा रहे गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के समर्थन में आज सैकड़ों गौभक्त काशीवासियों ने शंखनाद करके यह संदेश दिया है कि काशी ही नही संपूर्ण राष्ट्र के असली हिन्दू शंकराचार्य के साथ हैं। दुखद स्थिति ये कि खुद को हिंदूवादी कहने वाली सरकार के शासन काल में गोकशी में वृद्धि हुई है और गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु निडर होकर अपनी आवाज उठाने वाले शंकराचार्य पर नाना प्रकार के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा लगाया जा रहा है। शंकराचार्य द्वारा गौरक्षा हेतु उठाई जा रही आवाज को अब किसी प्रकार से रोका नही जा सकता है जब तक कि गौमाता को राष्ट्र में राष्ट्रमाता व सभी प्रदेशों में राज्यमाता घोषित करके उनके प्राणों की रक्षा न की जाए।
शंखनाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामृत्युंजय मंदिर के महंत किशन दक्षिण, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, राकेश पाण्डेय, सरदार सतनाम सिंह, अरुण सोनी, सुनील श्रीवास्तव, प्रमोद वर्मा, पं सदानंद तिवारी, संतोष चौरसिया, पुलक त्रिपाठी, हिमांशु सिंह, किशन यादव, के के द्विवेदी, शशिकांत यादव, श्रीश तिवारी, सुभाष सिंह, मिर्ची दुबे, आशीष पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।


