डॉ अशोक राय के पुत्र के विवाह की पीएम ने दी शुभकामना।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। नगर के प्रसिद्ध चिकिसक लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक व भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक डॉ अशोक राय और रागिनी राय के सुपुत्र डॉ आदर्श राय के विवाह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर विवाह की शुभकामना दी उन्होंने नव वर-वधू को उपहार भी भेंट किया।
बीते दिनों डॉक्टर अशोक राय के पुत्र के विवाह आयोजन तारांकित होटल में संपन्न हुआ विवाह में पुत्र व पुत्रवधू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लक्ष्मीकांत वाजपेई सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य सहित केंद्र और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ शहर के विधायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर सिंह, कैबिनेट मंत्री नारद राय ने शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुभकामना संदेश नव वरवधू को उनके उज्जवल दांपत्य जीवन की कामना की। इस विवाह में शहर सहित पूर्वांचल के तमाम गणमान्य नागरिक, विधायक, चिकित्सा, व्यापारी सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश के प्रति डॉ अशोक राय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं और मेरा परिवार हृदय से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता है । सपत्नीक डॉ अशोक कुमार राय ने रक्षामन्त्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक, लक्ष्मी प्रसाद बाजपेई का भी आभार व्यक्त किया। अपने पौत्र के शादी के अवसर पर बधाई संदेश से लक्ष्मी प्रसाद राय, कृभको के राष्ट्रीय निदेशक अजय राय सहित पूरा परिवार खुश है।


