Kashi ka News. सत्या फाउंडेशन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त का हुआ सम्मान।

 सत्या फाउंडेशन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मसाने की होली (श्मशान की होली) में हुड़दंग और डीजे के तांडव पर प्रभावी अंकुश हेतु तमाम नागरिकों और संगठनों की वर्षों पुरानी माँग पर वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, डाॅअतुल अंजान त्रिपाठी ने जिस तरह से असली धर्म और परंपरा की रक्षा की और इस आयोजन में डीजे की फ़ूहड़ता को रोकते हुए आयोजन की दिव्यता को बरकरार रखा, उसी उपलक्ष्य में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने वाली सामजिक संस्था, 'सत्या फाउंडेशन' के 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी दशाश्वमेध डाॅ अतुल अंजान त्रिपाठी को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। 


इस मौके पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया गया।


सहायक पुलिस आयुक्त डाॅ अतुल अंजान त्रिपाठी को सम्मानित करने वाले 'सत्या फाउंडेशन' के प्रतिनिधिमण्डल में आशापति शास्त्री, हरविंदर सिंह आनंद, चिरंजीव कपूर, श्यामल चटर्जी, सुनील खन्ना, जसबीर सिंह बग्गा और संस्था के सचिव चेतन उपाध्याय शामिल थे।