एप्रिसिएशन कॉन्फ्लुएंस का आयोजन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। डीएचके एडुसर्व लिमिटेड के अंतर्गत सनबीम शिक्षण समूह से संबंधित विद्यालयों के लिए ‘एप्रिसिएशन कॉन्फ्लुएंस’ का आयोजन सनबीम सनसिटी में दिनांक 24 मार्च को किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएचके एडुसर्व लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. दीपक मधोक, सनबीम शिक्षण समूह की उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक, निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन, सह-निदेशिका श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, निदेशक श्री हर्ष मधोक एवं डीन (अकादमिक एवं नवाचार) आदित्य दत्ता चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ एस. नीलकंठन, डॉ प्रदीप जैन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस भव्य समारोह में डीएचके एडुसर्व लिमिटेड द्वारा संचालित विद्यालयों एवं शिक्षकों को उनकी दक्षता और श्रेष्ठता के आधार पर पुरस्कृत किया गया।


